Advertisment

‘जेएसएससी पेपर लीक की तरह एक बार फिर राज्य में हुआ जेपीएससी पेपर लीक’- नेता प्रतिपक्ष

रांची. जेपीएससी परीक्षा को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने प्रदेश की चंपाई सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई जिलों से जीपीएससी परीक्षा का पेपर लीक की सूचना लगातार सोशल मीडिया, मीडिया के माध्यम से मिल रही है और यह निश्चित हो गया है कि इस बार भी जेएसएससी पेपर लीक की तरह जेपीएससी का भी पेपर लीक हुआ है।

जेपीएससी परीक्षा पर बोले नेता प्रतिपक्ष

उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद और शर्मनाक घटना है। जेपीएससी के छात्रों के साथ राज्य सरकार ने एक बार फिर गंदा मजाक किया है। जिस तरह से राज्य सरकार आनन-फानन में जीपीएससी की परीक्षा को आयोजित करने की कोशिश कर रही थी इसके पीछे कोई ना कोई षड़यंत्र जरूर रहा होगा।

उन्होंने कहा कि चतरा, जामताड़ा, देवघर जैसे कई जिलों से जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक की सूचना मिल रही है। राज्य सरकार जहां एक तरफ कोयला, बालू, गिट्टी को बेच दिया। ठीक उसी तरह राज्य के युवाओं के भविष्य को भी इस सरकार ने बचने का काम किया है। निश्चित रूप से हर सीट के लिए लाखों लाख रुपये लिये गये होंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया है कि वह निराश ना हो इस भ्रष्ट सरकार के कुछ दिन ही शेष बचे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इस राज्य सरकार की विदाई निश्चित है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं को निष्पक्ष नियोजित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...