Commercial Advertisment

शराब तस्करों ने Seemanchal Express पर की पत्थरबाजी, यात्री और कर्मी से छीने पैसे भी

पटना: बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है बावजूद इसके अवैध रूप से कारोबारी शराब की तस्करी और कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे। अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई तो करती है लेकिन शराब कारोबारियों का हौसला इतना बुलंद है कि वे कार्रवाई में गई पुलिस पर हमला करने से भी अब बाज नहीं आते। ताजा उदाहरण है दिल्ली से जोगबनी जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री और आरपीएफ एस्कॉर्ट दल पर हमला।

दरअसल बीती रात आरा जीआरपी को सूचना मिली कि दिल्ली से जोगबनी जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में भारी शराब उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से शराब की तस्करी कर पटना की तरफ ले जाई जा रही है। आरा में ट्रेन के रुकने पर जांच की गई तो ट्रेन से करीब 25 बैग में विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि इस दौरान तस्कर इधर उधर यात्रियों के बीच चुप कर बच गए। उसके बाद ट्रेन बिहटा से खुलते ही 20 से 25 की संख्या में तस्करों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद यात्री और एस्कॉर्ट दल ने चुप कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

इस दौरान तस्करों ने यात्री और पैंट्री कार के मैनेजर के साथ मारपीट कर उनसे मोबाइल और नकदी भी छीन ली। मामले में अब चर्चा जोरों पर है कि ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट दल का शराब तस्करों से मिली भगत थी इसी वजह से उन्होंने हमलावरों का विरोध नहीं किया। मामले में दानापुर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha की कुल 23 समितियों का हुआ गठन

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Seemanchal Express Seemanchal Express Seemanchal Express

Seemanchal Express

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...