हजारीबाग खासमहल जमीन मामले पर विधायक अंबा प्रसाद की न्यूज 22 स्कोप के साथ खास बातचीत, सुनिए क्या कहा…

हजारीबागः जिले के बहुचर्चित खासमहल की जमीन मामले में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का बयान सामने आया है। न्यूज 22 स्कोप से हुई खास बातचीत में अंबा प्रसाद ने कहा कि यदि मेरे किसी रिश्तेदार या फिर ड्राइवर को कुछ हो जाता है तो उसमें भी मेरा नाम ही उछाला जाता है। मेरे से पहले योगेन्द्र साव एक जनप्रतिनिधि रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पाकुड़ में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, नाइजीरिया के विदेशी खिलाड़ी खेल रहे मैच

उनके पास जनता की बहुत सारी फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं। इन्हीं में से एक फरियादी ने खासमहल स्थित जमीन को रेन्युवल कराने की फरियाद लेकर मेरे पिताजी के पास आया था। इसी मामले में योगेन्द्र साव ने अनुशंसा की थी। खासमहल की जमीन पर आज से करीब तीन पीढ़ियों की जमीन का रेन्यूवल नहीं हो पा रहा है।

खास पदाधिकारी अपने पद का गलत उपयोग कर रहें हैं

खास जिला के पदाधिकारी अपने पद के शक्तियों का गलत उपयोग कर रहें हैं। उनको उस पद पर उतनी पावर नहीं दी गई है जितना वे लोगों पर दिखाते हैं। ये सब बड़े अफसरों के संरक्षण में होता है। जब-जब चुनाव नजदीक आता है तब-तब हमारे परिवार का किसी न किसी मामले में नाम उछाला जाता है। लेकिन मैं विरोधियों को उनके मंशूबे पर कभी कामयाब नहीं होने दूंगी।

हमारी सरकार में पुलिस तथा अफसरों को काम करने की छूट मिली है

अमर बाउरी के बयान पर अंबा ने कहा कि यह किसी भी पार्टी के लिए ठीक बात नहीं है। सरकार किसी का भी साथ नहीं दे रही है। उल्टा हमारी सरकार में पुलिस तथा अफसरों को छूट दे रखी है कि वे गलत कामों पर सख्त कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें-MLA अंबा प्रसाद ने कहा, चुनाव नजदीक आते ही निशाने पर रहता है मेरा परिवार, देखिये Exclusive इंटरव्यू

विपक्ष राज्य की बात नहीं करके बस इधर-उधर की बातें करने पर विश्वास करती है। लोग बिना वजह ही किसी की बातों पर विश्वास कर लेते हैं और अच्छे लोगों की छवि खराब करते हैं। लोगों की छवि खराब करने पर इनलोगों पर मानहानि का केस होना चाहिए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img