जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ नाच उठी अंबा प्रसाद

Barkagaon- आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ डांस-

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का डांस देख कर

विधायक अम्बा प्रसाद अपने आप को रोक नहीं पायी और

आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ कदमताल बिठाते हुए ठेठ नागपुरिया

अंदाज में इस डांस का आनन्द लेने लगी.

दरअसल अम्बा प्रसाद बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करने के लिए निकली थी,

लेकिन बीच रास्ते ही में ही उनकी नजर डांस का आनन्द लेते

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं पर पड़ी.

आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ अम्बा का नागपुरिया डांस

Amba prasad 5 22Scope News

सहायिकाओं ने भी ढोल बाजे एवं ताशे की गूंज के साथ उन्हें

फूल मालाओं से लाद कर अपने बीच खींच लिया.

इस दौरान पूरा बड़कागांव चौक पटाखों के शोर से गुंजायमान रहा.

दरअसल आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के द्वारा

अपनी मानदेय बढ़ोतरी पर जश्न मनाया जा रहा था.

हेमंत सरकार के फैसले के बाद जश्न मना रही थी सेविकाएं

कल ही  सीएम हेमंत ने कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृति दी थी और

आज जश्न का दौर था,

लेकिन इस बीच अम्बा प्रसाद उनके बीच पहुंच गयी.

बाद में डांस समाप्त होने के बाद आगंनबाड़ी सेविकाओं ने

विधायक अम्बा प्रसाद को झूमते ही शिलान्यास स्थल तक पहुंचाया.

हेमंत सरकार का एतिहासिक फैसला

इस अवसर पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि 38 हजार आंगनबाड़ी सेविका और

सहायिकाओं के चेहरे पर अब मुस्कान लाने का काम हमारी सरकार ने की है.

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए आज तक राज्य में नियमावली नहीं बनी थी.

यह ऐतिहासिक फैसला हमारी सरकार ने लिया है.  

मैंने कई बार इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री एवं

संबंधित मंत्री गणों से मुलाकात की थी और

जल्द निर्णय लेने को लेकर निवेदन किया था.

आखिरकार इस पर कैबिनेट की स्वीकृति प्राप्त हुई.

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में हुई वृद्धि

इस फैसले के बाद अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये एवं

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4750 रुपये प्रतिमाह मिलेगा

मुख्यमंत्री जी कोल्हान की धरती को आग से बचाइये- गीता कोड़ा

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...