Advertisment

जीना चाहती है नन्ही सृष्टि, पिता ने की मदद की अपील

पलामू : पलामू की नन्ही सी जान सृष्टि एक बेहद ही खतरनाक बीमारी से लड़ रही है। स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी टाइप वन नामक बीमारी से ग्रसित 1 साल 10 महीना की सृष्टि को जरूरत है आपकी मदद और दुआ दोंनो की। वेल्लोर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और एम्स में इलाज करा कर लौटे उसके परिजनों ने आम लोगों से मार्मिक अपील की है कि वे उनकी नन्हीं सी बच्ची की जान बचा लें ताकि 22 नवंबर को वह अपना दूसरा जन्मदिन भी अपने माता पिता के साथ मना सके । एसएमए बीमारी से जूझ रही सृष्टि घर पर भी वेंटिलेटर के सहारे ही सांस ले रही है।

सृष्टि के पिता सतीश राम बिलासपुर में कोल फील्ड में काम करते हैं लेकिन बेटी के इलाज के सिलसिले में उनका काम धाम भी पिछले डेढ़ साल से बंद है । उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक इस बीमारी का इलाज भारत में उपलब्ध नहीं है। इसका एकमात्र इलाज 16 करोड़ का इंजेक्शन जोलगेंसमा है। जिसे अमेरिका की एक कंपनी बनाती है।  चिकित्सकों ने बताया है कि इस दवा की लगने की उम्र दो वर्ष से पहले है। यानी की सृष्टि के पास अब मात्र 2 से 3 महीने ही बचे है। पिता और माता ने सभी से निवेदन किया है की बच्ची की जान बचाने में उनकी मदद करें। पिता सतीश कुमार ने अपना मोबाइल नम्बर 9608742225  जारी करते हुए सृष्टि के लिए इंपैक्ट गुरु फंडरेजर साइट पर जाकर मदद की अपील की है।

रिपोर्ट : रवि

 Independence Day: देश की आजादी के वीरों को CM सम्राट चौधरी...

पटना में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और विकसित बिहार का...

 Ram Nagri Colony : तिरंगे से आगे: पटना की 40 साल...

 पटना की राम नगरी कॉलोनी सेक्टर 2 में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। 300 लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और सामुदायिक जिम्मेदारी...

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...