नवादा से Live : नीतीश का तेजस्वी पर तंज, कहा- 9वीं फेल हमें दे रहे हैं ज्ञान

नवादा : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आए हैं। पीएम मोदी की आज बिहार के नवादा में जनसभा हो रही है। यहां पर एनडीए से बीजेपी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।

नवादा की रैली में सीएम नीतीश कुमार का संबोधन चल रहा है। रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि नौवीं फेल हमें ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौवीं फेल तेजस्वी यादव, भ्रष्टाचार पर बात कर रहे हैं, अच्छी बात है। लेकिन ये तो वहीं बात हुई सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को। ईडी और सीबीआई क्यों आपके और आपके चारा चोर पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पिछे पड़ी है ये तो सब जानते हैं।

सीएम ने कहा कि अगली रैली में जनता से पूछ लीजिएगा, जवाब वहीं मिल जाएगा। वैसे आश्चर्य तो इस बात का है कि जिस व्यक्ति का पूरा परिवार बिहार को लूटने में लगा रहा, वो भ्रष्टाचार पर लेख लिखता है और उसकी अंतरात्मा उसे कचोटती भी नहीं। वैसे इतना बड़ा लेख लिख पाना नौवीं फेल के बस की बात तो नहीं ही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा के भाषण में कहा कि केंद्र सरकार बिहार पर विशेष ध्यान दे रही है। 2005 में जब हमलोग बिहार में काम शुरू किए थे। 2006 से जो काम शुरू हुआ वह आज तक चलता आ रहा है। कम उम्र के लोग पुरानी बातों को नहीं जानते हैं। 2005 के पहले क्या हाल था इसकी जानकारी सभी युवाओं को होनी चाहिए।
सभी परिवार के अभिभावक अपने बच्चों को 2005 से पहले का हल जरूर बताएं। वे लोग प्रचार करने आएंगे और वोट मांगेंगे। आज देर शाम तक लोग टहलते हैं। आने जाने का रास्ता तक नहीं था।

सीएम ने कहा कि हम लोगों से पहले उन्हें 15 साल तक काम करने का मौका मिला था। पति-पत्नी का शासन में कोई काम नहीं हुआ था। पहले आपस में कई तरह के विवाद होते थे। हिंदू और मुस्लिम में भी कई तरह का झगड़ा होता था। मुस्लिम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की। जब हमलोग आए तब काम शुरू हुआ है। 2010 में 50 फीसदी से अधिक मुस्लिम भाइयों ने हम लोगों को वोट दिया था।

नीतीश ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल था। पहले एक महीने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग इलाज करने जाते थे। अब प्रत्येक मैं 1000 से भी ज्यादा लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। 2006 में कब्रिस्तान घेराबंदी शुरू की, अभी तक 8000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी हो चुकी है। 60 वर्षों से पुराने मंदिरों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री का इंतजाम किया जा रहा है। बिहार के हर घर बिजली पहुंचा दिया। हर घर नल, हर घर शौचालय पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरियां मिली है। इस बार हम लोगों ने तय किया है कि 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरियों और 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 2020 के बाद अबतक चार लाख नौकरियां दी जा चुकी है। हर प्रकार का सहयोग केंद्र सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। देश में और बिहार में होने वाले काम को याद करके वोट कीजिए। हमने नवादा में चौतरफा विकास कार्य किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर हमला किया। जो लोग अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किए थे। कुछ दिन मेरे साथ आए तो आज भी काम करने का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : PM की रैली में भाग लेने के लिए नवादा के लिए निकले NDA के नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

अभिषेक गुप्ता अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img