Advertisment

जमीन के लिए हुई गोलीबारी का लाइव वीडियो, मुहल्ले में पसरे सन्नाटे के बीच गरजती रही पिस्तौल व कट्टे

गया : गया जिले के मुफ्फसिल थाना के सुरहेरी गांव के निकट एक ही खानदान के दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह दिनदहाड़े मुहल्ले में घुस कर की गई गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी करने वाले एक नहीं बल्कि अनेक हैं। यह भी कि वे किसी पेशेवर अपराधी के माफिक दनादन गोलियां चला रहे हैं। बेखौफ होकर मानो युद्ध का मैदान है। सामने से गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

गुरुवार की सुबह में हुई घटना का यह वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नहीं कई लोग हथियार लेकर खुलेआम गांव में पहुंचे और अंधाधुंध की है। फायरिंग करते हुए अपराधी नजर स्प्ष्ट नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से लोग घटना को अंजाम दे रहे हैं। उससे स्पष्ट होता है कि अपराधी विपक्षी के जबरदस्त विरोध के बावजूद मुहल्ले में काफी देर तक उत्पात मचाते रहे। लेकिन इस बीच पुलिस नहीं पहुंची। यह अलग बात है कि घटना के दौरान एक युवक को गोली लग गई फिर भी पुलिस नहीं पहुंची। गोली लगने के बाद जब मौके पर अफरातफरी मची तो उसके बाद पुलिस जरूर पहुंची और मोर्चा सम्भाला। लेकिन इस बीच सभी अपराधी मौके से भाग कर अपनी मांद में जाकर छिप गए।

घटना गुरुवार की सुबह की है। जमीन विवाद को लेकर एक ही खानदान के दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस बीच एक पक्ष के दावेदार ने बुधवार को विवादित जमीन पर ईंट गिरवाई। यहीं से बात बिगड़ने लगी। दूसरे पक्ष ने हो हल्ला कर उन्हें भगा दिया। लेकिन विवादित जमीन पर दावा कर कर रहा दूसरा पक्ष गुरुवार को बड़ी संख्या में लड़कों के साथ मिलकर जमीन पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। पूरी तैयारी के साथ धावा बोलने आए पक्ष ने अपने गुर्गों के साथ गोलीबारी शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में एक पक्ष के जुबैद उर्फ फरहान को गोली लग गई। जबकि माज के रोड़े लगने से सिर फूट गए और शाद को पैर हाथ जख्मी हो गए। सभी मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती हैं। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रघुवर प्रसाद ने बताया कि मामले में कार्रवाई जा रही है। केस दर्ज किए गए हैं। अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा...

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया...

 JPSC JSSC Protest: JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: 23वें दिन सरकार...

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। सरकार ने 18 अगस्त को वार्ता...