औरंगाबाद: औरंगाबाद में लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद नेता अब 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करने के लिए लोजपा(रा) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का क़द्र करते हुए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि वे 2025 में होने वाली लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया।
उन्होंने बताया कि 2020 के चुनाव में मैं निर्दलीय चुनाव लड़ा था और मुझे अपने समर्थकों के बल पर 55 हजार मत प्राप्त हुए थे और मैं दूसरे नंबर पर रहा लेकिन इस बार क्षेत्र में स्थिति काफी मजबूत है और क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद मजबूती के साथ मिल रहा है। मैं पिछले 11 वर्षों से राजनीति में सेवा भाव से जुड़ा हूं और आगे भी जुड़ा रहूँगा। बैठक में मदनपुर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, भोला, सतीश सिंह, प्रो संतोष सिंह, प्रताप सिंह, सुनील सिंह, आनंद सिंह, रंधीर सिंह, रामनाथ सिंह, निखिल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने KK PATHAK के आदेश का किया विरोध, इस बार मुख्य सचिव को लिखा पत्र
LJP(R) LJP(R) LJP(R)
LJP(R)
Highlights



















