पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है। पटना में अपराधी बेखौफ होकर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड नंबर-3 B काली मंदिर के पीछे का है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए है। फायरिंग की घटना के बाद दहशत में स्थानीय लोग हैं। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की घटना की सूचना जक्कनपुर थाने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद कर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।
यह भी पढ़े : Patna में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


