Patna में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बहुत ही बढ़ गया है। आए दिन अपराधी किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में अपराध कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। राज्य में चोरी, डकैती, मर्डर और हत्या आए दिन देखने को मिल रहे हैं। अपराधियों में कानून का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। ताजा मामला राजधानी पटना से है। पटना सिटी के चौक थाना इलाके में सोने के चैन छिनने का विरोध करने पर अपराधियों ने बीजेपी पार्टी के मंडल अध्यक्ष रह चुके श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा को गोली मार दिया। जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेजा एनएमसीएच भेज दिया है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपको बता दें कि पटना सिटी के तमाम क्षेत्र की बात तो है ही बिहार भी अछूता नहीं है। बिहार में तो अपराध बढ़ गए हैं। पटना सिटी में लगातार घटनाएं घट रही है। आज उसी का यह नतीजा है कि यहां मुन्ना शर्मा को सुबह में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग कहते हैं कि आप हम कोई सुरक्षित नहीं है। यह दुर्घटना आम बात नहीं है। लगातार घटनाएं घट रही है। इससे काफी लोग मायूस हैं और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

BJP Leader Munna Sharma Hatya 1 22Scope News

यह भी देखें :

भाजपा नेता की हत्या विरोध में लोगों ने किया जमकर हंगामा

पटना सिटी क्षेत्र के चौक थाना अंतर्गत भाजपा नेता मुन्ना शर्मा की हत्या के विरोध में भाजपा के लोग सड़क पर उतरे। सड़क पर साथ में अन्य पार्टी के लोग भी उनका समर्थन देने के लिए खड़े रहे। लोगों का कहना है कि जिस तरह बिहार सहित पटना में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, तमाम लोग दहशत में पड़े हैं। कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। कब किसकी बारी आ जाए इस बात की चिंता लगी रहती है।

वहीं भाजपा के स्थानीय नेताओं ने जमकर सरकार एवं प्रशासन भड़ास निकाली। बिहार में लॉ इन ऑर्डर की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। राज्य में अफसरशाही पूरी तरह से हावी हो चुकी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया और पटना सिटी चौक विरोध करते हुए नारेबाजी की। पूरे बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ी है। तमाम जगहों पर हत्याएं, लूट और चैन की छिनतई बढ़ गई है। मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं में वृद्धि हुई है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी के मनोबल पूरे तरह से बढ़ा हुआ है। राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Patna City 2 22Scope News

लोगों का कहना है कि आज की घटना यह घटना मार्मिक है और हृदयविदारक है। मुन्ना शर्मा जैसे नेता की हत्या वह भी बिल्कुल आसानी से हो गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी हो। अगर जल्द से जल्द अपराधी गिरफ्तार नहीं होंगे तो आंदोलन और तेज होगा। वहीं मौके पर ग्रामीण एसपी भी पहुंचे। परिजन से जब ग्रामीण एसपी ने बात करनी चाहिए तो लोग हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़े : बैठक के बाद ऑटो और ई-रिक्शा हड़ताल स्थगित

चंदन कुमार तिवारी और उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...