लोहरदगा: 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद गला दबाकर हत्या

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लोहरदगा : 6 वर्षीय बच्ची- जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है.

किस्को प्रखण्ड अंतर्गत बगड़ू थाना क्षेत्र में शनिवार को शाम एक मासूम बच्ची के साथ

हैवानियत की सारी हदें पार किया गया.

20 वर्षीय युवक ने छह साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया.

इसके बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उस बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी.

मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय इंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया.

bachhi1 22Scope News

झाड़ी में मिला बच्ची का शव

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम करीब 4ः00 बजे बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान युवक ने बहला-फुसलाकर सभी बच्चियों को बुलाया. जिसके बाद 6 वर्षीय बच्ची को छोड़कर अन्य को पैसा देकर घर भेज दिया. इसके बाद से बच्ची गायब थी. अंधेरा होने पर घरवालों खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि इंद्र उरांव के द्वारा उसे बुलाकर अपने पास रखा था. खोजबीन में गांव से सटे एक झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला.

bachhi12 22Scope News

6 वर्षीय बच्ची: दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

वहीं लोगों को आते देख युवक भाग रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. मामले की जानकारी थाने को दी गई. वहीं ग्रामीण दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं. बगड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर मंटू कुमार मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया.

छानबीन में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गले में चोट के निशान होने और गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है. वहीं दुष्कर्म करने का भी आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बगरू थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

6 वर्षीय बच्ची: रिम्स में होगा बच्ची का पोस्टमार्टम

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम अब रांची स्थित रिम्स में होगा.

रिपोर्ट: दानिश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates