Lohardaga Accident : क्रिसमस की खुशी गम में बदली, दर्दनाक सड़क हादसे में बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सहित 3 की मौत…

Lohardaga Accident : एक ओर जहां कल देर रात तक लोग क्रिसमस की खुशी में सराबोर थे वहीं एक परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में क्रिसमस की खुशी गम में बदल गई। दरअसल लोहरदगा के भंडरा में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक एक्सयूवी के पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : मेरे पति को साजिश के तहत जेल भेजा गया, महिला ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार… 

बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे मृतक

मृतको की पहचान गोस्सनर कुजूर, बेटा डेविड कुजूर और साला मारकुस कुजूर के रुप में हुई है। घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा मोड़ का बताया जा रहा है। मृतक गोस्सनर कुजूर बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Lohardaga Accident : अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार

मिली जानकारी के मुताबिक बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर राजधानी रांची स्थित एक अस्पताल से डायलिसिस कराने गए हुए थे। रात में वे अपने बेटे डेविड कुजूर और साला मारकुस कुजूर के साथ कार से वापस अपने घर लोहरदगा लौट रहे थे। इसी क्रम में भंडरा थाना क्षेत्र के नंदिनी पुल के समीप कोटा मोड़ के समीप कार अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad सांसद ढुल्लू महतो के विवादित बयान के खिलाफ बांग्ला भाषी लोगों ने फूंका पुतला… 

इस दुर्घटना में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना में एक्सयूवी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतको को शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

https://youtube.com/22scope

 

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img