Dhanbad : मेरे पति को साजिश के तहत जेल भेजा गया, महिला ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार…

Dhanbad : धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी मनोज कुमार नोनिया को एक आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद मनोज की पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पत्नी का कहना है कि साजिश के तहत उसके पति को फंसाया गया है और जेल भेजा गया है।

Dhanbad : घर के लोगों को भी मिल रही है धमकियां

गी min 22Scope News

मीडिया से बात करते हुए मनोज नोनिया की पत्नी एकता कुमारी ने कहा कि स्थानीय निवासी राहुल एवं पिंटू ने उनके पति पर झूठा आरोप लगाकर उसे जेल भेजवाने का काम किया है और अब घर के लोगों को भी तरह-तरह से धमकी मिल रही है। जबरन घर में घुसकर पिंटू राहुल व उनके दर्जन भर साथी गाली-गलौज मारपीट एवं दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad सांसद ढुल्लू महतो के विवादित बयान के खिलाफ बांग्ला भाषी लोगों ने फूंका पुतला… 

आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत करने के बाद भी इंसाफ नहीं मिल रहा है। घटना के बाद घर के लोग काफी भयभीत हैं। एकता कुमारी का कहना है कि उनके पति ने लोहा और कोयला के अवैध कारोबार का विरोध किया था। जिसका खमियाजा यह हुआ कि उलटे उन्हें ही जेल में डाल दिया गया है।

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...