Lohardaga Accident : चालक को आई झपकी पेड़ से जा टकरायी बाराती गाड़ी, बच्ची की मौत कई गंभीर…

Lohardaga Accident : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेन्हा कब्रिस्तान के समीप बारात से लौट रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल बरगद के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : आ गया रिजल्ट, अजय नाथ शाहदेव बने JSCA अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट… 

Lohardaga Accident : लरंगो गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

जानकारी के अनुसार, यह बारात पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो गांव से लौट रही थी। जैसे ही वाहन सेन्हा कब्रिस्तान के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी तेज रफ्तार में पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारों को गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : महिला ने पहले पति को टांगी से काटा फिर शव को सेप्टिंक टैंक में डाला, खौफनाक घटना से कांप जाएगी रुह… 

7 लोग गंभीर रुप से घायल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल सभी घायलों को सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई, जिससे शादी की खुशी मातम में बदल गई। वहीं, अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हो जाएं सावधान! मौत का झरना जो गया वो वापस नहीं आया, अबतक इतनों ने…

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img