Breaking : आ गया रिजल्ट, अजय नाथ शाहदेव बने JSCA अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट…

Breaking

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही संघ के समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजधानी रांची सहित कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयों का वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हो जाएं सावधान! मौत का झरना जो गया वो वापस नहीं आया, अबतक इतनों ने… 

Breaking : जीत के बाद जश्न मनाते सदस्य
Breaking : जीत के बाद जश्न मनाते सदस्य

Breaking : सौरभ तिवारी चुने गए सचिव

अजय नाथ शाहदेव की जीत के साथ ही JSCA को एक नया नेतृत्व मिला है जिससे क्रिकेट के विकास को लेकर नई उम्मीदें बंधी हैं। उनके साथ अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें कई पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को सचिव चुना गया है, वहीं अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : महिला ने पहले पति को टांगी से काटा फिर शव को सेप्टिंक टैंक में डाला, खौफनाक घटना से कांप जाएगी रुह… 

इनके अलावा संजय पाण्डेय उपाध्यक्ष और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सौरभ तिवारी और शहबाज़ नदीम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के संघ में आने से क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अब खिलाड़ियों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझा जाएगा और प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता और व्यावहारिकता दोनों देखने को मिलेगी।

 

 

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...