Lohardaga Murder : तैरता हुआ सर कटा शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Lohardaga Murder : लोहरदगा के कुडू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां चन्दलशो डैम से एक युवक का सर कटा शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। घटना का पता तब चला जब आज कुछ लोग डैम के पास घूमने गए थे। उसी दौरान उन्होंने पानी में अलग अलग भाग में शव को तैरता देखा।

ये भी पढ़ें-Breaking : इंडिया गठबंधन की अहम बैठक खत्म, रविन्द्र नाथ महतो बने विधानसभा स्पीकर… 

घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के चन्दलशो पंचायत स्थित चन्दलशो डैम की बताई जा रही है। शव मिलते ही तुरंत इसकी सूचना कुड़ू थाना को दी गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को डैम से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक की उम्र लगभग 40 साल के आसपास की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-Ranchi Accident : बोरिंग गाड़ी ने साईकल सवार को कुचला, मौत के विरोध में ग्रामीणों ने कर दिया… 

Lohardaga Murder : सड़ी गली हालत में मिली शव

शव काफी पुराना बताया जा रहा है क्योंकि शव पूरी तरह से सड़ चुकी है। शव इतनी सड़ी गली हालत में थी कि डैम से शव को निकालने के दौरान उसके हाथ पैर सब अलग हो गए है। शव का सर देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सर को काटा गया है और साक्ष्य छुपाने के मकशद से यहां लाकर फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस के द्वारा जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...