Commercial Advertisment

Lohardaga : हर घर खटा–खट के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी युवा कांग्रेस : इशिता शेढ़ा

Lohardaga : आज विधानसभा चुनाव से संबंधित जिला अध्यक्ष विशाल डूंगडूंग की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की कार्यकारणी बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी इशिता शेढ़ा, राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ ,जिला कोर्डिनेटर सत्यव्रत दास, जिला प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी इशिता शेढ़ा ने कहा की युवा कांग्रेस हर घर खटा-खट के तहत झारखंड सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी। जनता के हित के लिए लाई गई है जैसे कृषि ऋण माफी योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को स्वलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री मैया समान योजना, सभी को पेंशन, धोती, लूंगी, साड़ी आदि अनेक कार्य झारखंड सरकार के महागठबंधन की सरकार ने की है।

इन सभी कार्य को युवा कांग्रेस हर घाट खटक कार्यक्रम के तहत हर घर के दरवाजे जनता के बीच जाकर बताने का काम करेगी और साढ़े चार साल में गठबंधन की सरकार ने जो महत्वपूर्ण कार्य किया है उसकी योजनाओं की जनभागीदारी सुनिश्चित कराने का कार्य युवा कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का झंडोतोलन महिलाएं करेंगी देश की आधी आबादी महिलाओं की है। पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक युवा कांग्रेस महिलाओं को भागीदारी और उनके अधिकार दिलाने का कार्य करेंगी।

Lohardaga : युवा कांग्रेस योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करेगी

युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़ी अंग है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी को एक होकर कांग्रेस पार्टी एवं उनके विचारधारा को आगे बढ़ते हुए जो कार्य जनता के हित के लिए, देश के विकास के लिए, राज्य का विकास के लिए राज्य सरकार कर रही है। इसे आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करनी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जो भी योजना चलाई जा रही है उन सभी को धरातल पर कार्य करने के लिए रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोर्डिनेटर सत्यव्रत दास ,राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ,जिला प्रभारी संदीप कुमार,जिला अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग,कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी,विधानसभा अध्यक्ष संजर अहमद,उपाध्यक्ष कविश जायसवाल,असलम अंसारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरशद अयूब,आफताब आलम, सत्यनारायण उरांव, गुलशन उरांव,कैश आलम,खुशी तिग्गा,आसिफ कुरैशी, मोहसिन अंसारी, जयप्रकाश गुप्ता, विनोद भगत, तिला उरांव, कैश आलम,संदीप उरांव,जसीम अंसारी,फयाज अंसारी,मोबिन अंसारी,आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...