Lok Sabha Election: दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार, 26 अप्रैल को वोटिंग

Lok Sabha Election: खबर सियासत से है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार थम गया है। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। हालांकि इस चरण में झारखंड में चुनाव नहीं होगा।

वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता जमकर चुनावी सभा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है। इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं।’

चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अचानक तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि भाषण देने के दौरन वे मंच से गिर गिये। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल वे स्वस्थ हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज लोकसभा चुनाव को लेकर सभा करने महाराष्ट्र के यवतमाल पहुंचे थे। यहीं उनकी तबियत बिगर गयी थी।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...