Lok Sabha Election: ‘मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है कांग्रेस’, अमित शाह ने बोला हमला

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘ये कांग्रेस फिर से देश की जनता के सामने झूठ बोल रही है। इन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून बनाएंगे। ये कांग्रेस पार्टी, मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है, लेकिन राहुल बाबा… न आपको देश की जनता चुनने वाली है, न ही तीन तलाक वापस आने वाला है और न ही धारा 370 वापस आने वाली है।’

Lok Sabha Election: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वोट बैंक की लालच में, कांग्रेस ने अनेकों वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को संभाल कर रखा। आप सब ने मोदी जी को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर, जम्मू-कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाया।’

Elite institute 13 22Scope News

अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पालन पोषण किया। 2014 में मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने, 10 वर्ष के अंदर पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हुआ, लेकिन छत्तीसगढ़ में बच गया, क्योंकि यहां भूपेश कका की पंजा छाप सरकार थी। जब आपने विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया, 4 महीने के अंदर ही प्रदेश से 90 नक्सलियों को समाप्त किया, 123 लोग अरेस्ट किए गए और सवा दो सौ लोग हथियार छोड़कर शरण में आए।’

Lok Sabha Election

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग आज हुई। इसके अलावा तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...