Lok Sabha Election: हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर फंसे कांग्रेसी नेता! चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मथुरा से बीजेपी सांसद उम्मीदवार हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी मामले में चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को नोटिस भेजा है और 11 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।

वास्तु विहार एड 11 22Scope News

दरअसल, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री हेमा मालिनी पर कथित रूप से विवादित बयान दिया था। इसका क्लिप बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर शेयर कर दिया था। इसके बाद यह विवाद बढ़ गया था। सुरजेवाला से कुछ दिन पहले हरियाणा महिला आयोग ने भी स्पष्टीकरण मांगा था। अब चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...