Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता पर चुनाव आयोग का एक्शन, चुनाव प्रचार पर लगाया 48 घंटे का बैन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है।  बता दें कि मथुरा से बीजेपी सांसद उम्मीदवार हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी मामले में चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को नोटिस भेजा था और 11 अप्रैल तक जवाब देने को कहा था। अब चुनाव आयोग ने उन पर एक्शन लिया है।

bhawna 10 22Scope News

दरअसल, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री हेमा मालिनी पर कथित रूप से विवादित बयान दिया था। इसका क्लिप बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर शेयर कर दिया था। इसके बाद यह विवाद बढ़ गया था। सुरजेवाला से कुछ दिन पहले हरियाणा महिला आयोग ने भी स्पष्टीकरण मांगा था। अब चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...