Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। एनडीए इस वक्त 122 सीटों पर आगे है। वहीं इंडिया ब्लॉक 75 सीटों पर बढ़त बनाए है। अन्य 9 सीटों पर आगे हैं। वहीं तिरुवनंतपुरम सीट पर शशि थरूर पिछड़ गए हैं। बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर 23 वोटों से आगे हैं। रायबरेली में पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी आगे हैं। गांधीनगर सीट से अमित शाह आगे। अजमेर लोक सभा से बीजेपी के भगीरथ आगे।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हुई। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को हुई। इस चुनाव की काउंटिंग आज हो रही है।


















