Loksabha Election 2024 5th Phase : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण ने लिए नामांकन के चार सेट, 3 मई को 11 बजे भरेंगे परचा

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024 5th Phase के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट पर बना सस्पेंस गुरूवार दोपहर तक काफी कुछ साफ हो गया। कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। 20 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है। यहां निवर्कतमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने लोकसभा कैसरगंज से नामांकन का चार सेट फार्म लिया गया। ये जानकारी भाजपा की तरफ से दी गई है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मोबाइल पर हुई बृजभूषण सिंह की वार्ता, बेटे ने लिय़ा आशीर्वाद

इस बीच भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बृजभूषण सिंह की कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर मोबाइल पर बात हुई है। टिकट का आश्वासन मिलने के बाद करन भूषण ने अपने पिता व वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह से आशीर्वाद लिया और उनके पैर छुए। आशीर्वाद लेने के दौरान बृजभूषण ने अपने समर्थकों से करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की बात बताई और क्षेत्र में प्रचार करने की बात कही। करन भूषण शुक्रवार सुबह 11.00 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। पांचवे चरण में यूपी में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।

यूपी की चर्चित लोकसभा सीट कैसरगंज पर भाजपा के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस गुरूवार को ही खत्म होने वाला है। इस सीट से मौजूदा सांसद बृज भूषण शरण सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फाइल फोटो
Loksabha Election 2024 5th Phase  – भाजपा का बृजभूण को ना, बेटे को हां

यूपी की चर्चित लोकसभा सीट कैसरगंज पर भाजपा के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस गुरूवार को ही खत्म होने वाला है। इस सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा ने उनके छोटे बेटे करण भूषण को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गुरूवार शाम तक जारी होने वाली नई सूची में इसका ऐलान कर सकता है। करण भूषण सिंह भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। बड़े बेटे प्रतीक भाजपा से विधायक हैं। बता दें कि बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन शोषण नाम के आरोप लगे हैं, जिसके चलते भाजपा उन्हें टिकट देकर कोई रिस्क लेने से बच रही है।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

बृजभूषण बोले – भाजपा एक घंटा पहले भी टिकट दे तो दिल्ली पहुंचेंगे

कैसरगंज सीट पर बृजभूषण की मजबूत पकड़ है। ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनके किसी परिजन को टिकट दे सकती है। बृजभूषण खुद भी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन महिला पहलवानों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने से उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई। बीते दिनों सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया था कि कैसरगंज का नाम हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महक रहा है। जहां तक टिकट की बात है तो हमारे क्षेत्र में कार्यकर्ता चैतन्य हैं, पार्टी चुप है। बरात सजी है, लेकिन दूल्हा गायब है। लेकिन मेरा दावा है कि यदि भाजपा नेतृत्व एक घंटा पहले भी घोषित कर देगी तो बड़ी जीत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व यहां के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल जरूर रखेगा। इसी क्रम में अब साफ है कि भाजपा ने उन्हें तो नहीं लेकिन उनके बेटे को टिकट दे दिया।

कैसरगंज सीट पर बृजभूषण की मजबूत पकड़ है। ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनके किसी परिजन को टिकट दे सकती है।
फाइल फोटो
Loksabha Election 2024 5th Phase  – लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं बृजभूषण

कैसरगंज सीट से दोबारा मैदान में उतारने के फैसले में देरी के लिए उन्होंने मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था। टिकट में हो रही देरी पर उन्होंने कहा था कि ये मेरी चिंता है, न कि आपकी (मीडिया की)। आपकी (मीडिया की) वजह से मेरे टिकट में देरी हो रही है। उन्होंने ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मुलाकात की थी और उन्हें बधाई दी थी। मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक को लेकर उन्होंने कहा था कि मैं धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करता। मुसलमानों के पास जाना और उनके त्योहारों पर उन्हें बधाई देना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा था कि उनके हर पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध हैं। मुलायम सिंह यादव से हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं, भले ही वह अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद गिरफ्तार होने वाले पहले लोगों में से एक थे। बृजभूषण सिंह के इस बयान को भाजपा के लिए एक चेतावनी के तौर देखा गया। वह लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन पर बिना इजाजत के लोकसभा क्षेत्र में गाड़ियों का काफिला निकालने के लिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा। इस संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Loksabha Election 2024 5th Phase Loksabha Election 2024 5th Phase  Loksabha Election 2024 5th Phase  Loksabha Election 2024 5th Phase  Loksabha Election 2024 5th Phase  

Loksabha Election 2024 5th Phase  Loksabha Election 2024 5th Phase  

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...