छपरा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर गैस एजेंसी में लूटपाट, 3 की संख्या में आये बदमाशों ने आराम से…

सारण: सारण के जिला मुख्यालय छपरा में अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के तेलपा स्थित गैस एजेंसी की है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक से तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे। दो अपराधी गैस एजेंसी के कार्यालय में चले गए जबकि एक बाहर खड़ा हो कर निगरानी करता रहा।

यह भी पढ़ें – CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

अंदर गए अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को हथियार दिखा कर काउंटर से करीब डेढ़ लाख रूपये लूट लिए और फिर तीनों आराम से घटनास्थल से चलते बने। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये। मामले में डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के अनुसार अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस के चाक चौबंद दावों के बीच इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ें-  AAP बिहार के सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सांसद संजय सिंह ने कहा ‘दिल्ली में भाजपाई बिहार…’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...