फल से लदे पेड़ में लगाई गई आग, लाखों का नुकसान

शेखपुरा : जिले के सिरारी थाना क्षेत्र में एक किसान के आम की फसल को जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित जयमंगला गांव निवासी रणधीर कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी ठेकही खंदा स्थित जमीन पर आम का बाग है। इसमें आम के साथ क‌ई पेड़ भी लगे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

गांव के ही सुदामा सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है – पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि 14 जून के रात को गांव के ही सुदामा सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में क‌ई क्विंटल आम और लगभग 20 पेड़ जलकर नष्ट हो गए। इससे पर्यावरण को भी नुकसान हुआ है और हमारा क‌ई वर्षों के मेहनत पर पानी फेर दिया है। पुलिस से हम आग्रह करते हैं कि इन आरोपियों पर कार्रवाई करें। इस मामले को लेकर सिरारी थाना प्रभारी धनंजय दास ने बताया कि आवेदन मिला है और उसकी जांच की जा रही है। सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : हाईवा की चपेट में आने से जमादार की मौत, लोगों ने की आगजनी

यह भी देखें :

चंदन कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव...

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘सक्षम विधायक, सशक्त विधानसभा’ ही समृद्ध बिहार की...

गयाजी : गयाजी के बिपार्ड में आयोजित बिहार विधानसभा के सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद...