Amar Bauri के बोल-राज्य पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाये एक पार्टी का कार्यकर्ता बन जाना स्वीकार्य किया है !

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Bauri ) ने राज्य की पुलिस पर बड़ा सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया है। राज्य की पुलिस का ऐसा आचरण मैने पहले कभी नहीं देखा। उनका इस तरह का रवैया पहले कभी देखने को नहीं मिला था। अमर बाउरी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर (एक्स) पर पोस्ट डालकर हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Amar Bauri : रांची पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है

आगे उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवाओं को इस प्रकार से उकसाना रांची पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राज्य के युवाओं पर जिस तरह से लाठियां बरसाई गई उनपर आंसू गैस के गोले दागे वह राज्य सरकार की तानाशाही को दिखाती है।

ये भी पढ़ें- Champai ने फिर भरी दिल्ली की उड़ान, क्या बीजेपी में !

अमर बाउरी ने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाये एक पार्टी का कार्यकर्ता बन जाना स्वीकार्य किया है। पुलिस ने बस एक पार्टी विशेष के लिए काम किया। मैं मांग करता हूं कि इस मामले की न्यायिक और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

 

spot_img

Trending News

Social Media

152,000FansLike
26,200FollowersFollow
628FollowersFollow
675,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img