रांची: झारखंड राज्य के सभी सरकारी विवि मुख्यालय में एमएड की पढ़ाई होगी. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्णय के मुताबिक सभी विवि में एमएड की पढ़ाई होगी.
इसके अलावा राज्य के 22 अंगीभूत कॉलेजों और चार सरकारी शिक्षण प्रशिक्षण केंद्रों में चल रहे बीएड कोर्स अब स्कूल ऑफ एजुकेशन के तहत संचालित होगे.
इसमें इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीपी) बीए-बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड की पढ़ाई होगी.
संबद्ध कॉलेज को अनुदान के लिए नेक से मान्यता लेनी होगी उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने स्थायी संबद्ध कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नयी शर्त रखी है.
इसके तहत नैक ब्रेडिंग के आधार पर अनुदान देने का निर्णय लिया गया है. सभी कॉलेजों को 2028 तक नैक से मान्यता प्राप्त कर लेनी होगी. नैक से कम से कम बी ग्रेड आना आवश्यक है. ग्रेडिंग नहीं रहने पर विभाग द्वारा अनुदान नहीं दिया जायेगा


