IIT ISM के वार्षिक फेस्ट ‘कांसेटो’ में शामिल हुए मिशन चन्द्रयान-3 के डिप्टी प्रोजेक्ट हेड वैज्ञानिक एम श्रीकांत, जानिए छात्रों से क्या कहा!

धनबादः IIT ISM के वार्षिक फेस्ट कांसेटो- 2023 के दूसरे दिन मिशन चंद्रयान-3 के डिप्टी प्रोजेक्ट हेड एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एम श्रीकांत पहुंचे. जहां उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें बताया कि उनका योगदान देश के विकास के लिए कितना जरूरी है. आमतौर पर छात्र बड़े-बड़े पैकेज के पीछे भागते हैं. लेकिन अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने क्या यही मौका होता है. जब कोई छात्र इसरो जैसी संस्था को ज्वाइन कर देश के लिए कुछ नया करता है.

मिशन चन्द्रयान-3 के उप निदेशक एम श्रीकांत ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के दौरान जो जो चुनौतियां आए उसके बारे में भी जिक्र किया और बताया कि अभियान के दौरान वह भूल गए थे, कि उन्हें भोजन करना है. परिवार के साथ समय गुजारना है. सब कुछ भूलकर दिन-रात उनकी टीम चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लगा हुआ था.

इस दौरान आईआईटी के निदेशक और उपनिदेशक ने भी एम श्रीकांत के आगमन पर आईआईटी के लिए गौरव की बात कही. छात्र भी काफी खुश दिखें. वही बेंगलुरु के छात्र ने बताया कि यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि उनके संस्थान में इसरो के वैज्ञानिक का आगमन हुआ है और उनसे कुछ सीखने को मिला है.

मौके पर आईएसएम के निदेशक उपनिदेशक सहित सैकड़ो छात्र मौजूद थे. आईआईटी में आयोजित मोटिवेशनल लेक्चर के बाद चंद्रयान-3 का प्रतीक फायर बलून लोअर ग्राउंड में उड़ाया गया.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img