पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, एक दर्जन लोगों को क़िया घायल

औरंगाबाद के मदनपुर में पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को क़िया घायल

AURANGABAD: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के अलग अलग गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. पागल कुत्ते ने करीब दर्जनभर लोगों पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है. जिसके बाद लोगों में दशहत का माहौल है. पागल कुत्ते ने रास्ते में जो मिला उसे काटकर लहूलुहान कर दिया. जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं, छात्राएं और मासूम बच्चे सहित पशु भी शामिल है. सभी घायलों का इलाज मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया जिसमें चार लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

kutta kara 2 22Scope News


पागल कुत्ते को पकड़ने में नहीं मिली सफलता


घटना के बाद लोगों ने डंडा लाठी लेकर कुत्ते को मारने के लिए पीछा कर रहे है परन्तु अब तक सफ़लता नहीं मिली है. घायलों के अनुसार पागल कुत्ते ने सबसे पहले कटैया गांव में चार लोगों को काटा. उसके बाद वहां से लोगों ने खदेड़ा तो बनकट और ढिबरा गांव में कई पशुओं को काटते हुए नारायणपुर गांव में पहुंचा जहां एक वृद्ध महिला को काट दिया. जिसके बाद वहां से लोगों ने भगाया तो वहां से पड़रिया गांव पहुंचा जहां प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में कार्यरत शिक्षिका सहित अन्य दो लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया. इसके बाद खिरियावा गांव में चार और चौधरी बिगहा गांव तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया.

इधर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने बताया कि

एक दर्जन से अधिक लोग कुत्ता के द्वारा काटा हुए मरीज आए थे

जिसमें चार लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज

के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए

रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य लोगों को इलाज किया जा रहा है.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...