पागल बंदर के आतंक से लोग परेशान, एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

गोपालगंज : गोपालगंज में पागल बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह में पागल बंदर ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर चुका है। पीड़ित लोगों ने सदर अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं। पागल बंदर के काटने से जहा एक युवक की हालात गंभीर है। वहीं एक महिला की मौत भी हो चुकी है। पूरा मामला नगर थाना के तिरवीरवा गांव की है। जहां पागल बंदर ने आतंक मचा रखा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं और राहगीरों की है। जो किसी तरह मौका पाकर पागल बंदर अपना शिकार बना रहा है। पागल बंदर का खौफ इस कदर है कि लोग तिरवीरवा गांव जाना छोड़ दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत संबंधित विभाग को किया गया है लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा बंदर को पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। नगर थाना के तिरवीरवा गांव निवासी पीड़ित रबदिन आलम का कहना है कि उनकी मां जुलेखा खातून खेत में काम कर वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान पागल बंदर ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने जख्मी हालत में जुलेखा खातून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जुलेखा खातून की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ पागल बंदर ने तिरवीरवा गाव निवासी आसान अली को काटकर जख्मी कर दिया है। जहा युवक की स्थिति गंभर बनी हुई है। बहरहाल, अब देखना यह है कि वन विभाग पागल बंदर के आतंक से तिरवीरवा गांव के लोगों को कब निजात दिलाता है।

यह भी पढ़े : सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों ने नए नियुक्ति पत्र के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...