जबरिया प्यार में विधवा महिला पर चाकू से वार, आशिक गिरफ्तार

Bokaro News- एक तरफा प्यार में एक विधवा महिला को सिरफिरा आशिक ने

चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया.

महिला थाने में इस सिरफिरे आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने जा रही थी.

घायल महिला को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है.

फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है.

महिला चास तेलीडीह बाउरी मोहल्ला की रहने वाली बतायी जा रही है.

दो बच्चों का बाप है सिरफिरा आशिक

इस बीच पुलिस ने सिरफिरे आशिक शिवचरण बाउरी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस आरोपी के साथ पूछताछ में जुटी हुई है.

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार शिवचरण दो बच्चों का बाप है.

जबकि महिला के पति की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो गयी थी.

शिवचरण काफी दिनों से उस पर डोरे डाल रहा था.

पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने कई बार उसे समझाने का भी प्रयास किया.

लेकिन वह पीड़िता के साथ शादी की जीद पर अड़ा रहा.

सिरफिरा आशिक के परिजन भी पीड़िता पर लगाते हैं आरोप

आज सुबह शिवचरण के परिवार वाले महिला के घर पहुंच कर शिवचरण को पागल करने की बात कर लड़ाई झगड़ा करने लगे.

उसके बाद विधवा महिला इसकी शिकायत करने चास थाने जाने लगी.

इसी दौरान मेन रोड के पास विधवा महिला को सिरफिरे

शिवचरण ने बीच सड़क पर रोक लिया और धारदार चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया.

इस हलमे में महिला के पेट हाथ, आँख और कई अन्य जगहों पर चोट आई है.

पीड़िता के परिजन कर रहें थे शादी से इनकार

पीड़ित महिला की मां ने बताया कि आरोपी लगातार मेरी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था.

लेकिन मेरी बेटी उसके शादी शुदा होने के कारण शादी करने से इंकार कर रही थी.

चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उसके पास से धारदार हथियार भी जब्त किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

दुमका में एक बार फिर से जबरिया प्यार का कहर

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...