मधेपुरा प्रशासन सख्त, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी, कहा- पेंडिंग फाइलें तुरंत निपटाएं

मधेपुरा : मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने एक-एक कर स्थापना शाखा, पंचायत शाखा और सामान्य शाखा का बारीकी से जायजा लिया। फाइलों, रजिस्टरों और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई शाखाओं में फाइलों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई गई और साफ निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का निष्पादन समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए।

जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यस्थल की व्यवस्था और ऑफिस के माहौल की भी समीक्षा की गई और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने और अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। ताकि कामकाज तेज और पारदर्शी बन सके।

Divisional Commissioner 1 22Scope News

जनता के काम में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी – प्रमंडलीय आयुक्त

उन्होंने कहा कि जनता के काम में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी समयबद्ध और जवाबदेह तरीके से काम करें। निरीक्षण के अंत में आयुक्त ने साफ कर दिया कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनता का भरोसा बनाए रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि इस सख्ती का जमीनी असर कितना दिखता है।

Divisional Commissioner 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : न्याय की राह हुई आसान : ‘दीदी अधिकार केंद्र’ सुलझा रहा जीविका दीदियों के मसले

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...