VOTING के मतदान को लेकर मधेपुरा प्रशासन है तैयार, लोगों से भयमुक्त हो कर मतदान की अपील

मधेपुरा: आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने मधेपुरा के मुरलीगंज बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी प्रवेंद्र कुमार भारती, मुरलीगंज थानाध्यक्ष मंजू कुमारी के साथ भारी संख्या में अर्धसैनिक बल एवं बीएसएफ के जवान शामिल थे।

मुरलीगंज थाना परिसर से प्रारंभ हुआ पैदल मार्च दुर्गा चौक, सिनेमा चौक, जयरामपुर गौशाला चौक, काशीपुर मस्जिद चौक, गोल बाजार मिडिल चौक, हाट बाजार होते हुए झील चौक पहुंच कर संपन्न हुआ। मामले की जानकारी देते हुए एसपी संदीप सिंह ने बताया कि आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

जिले के सभी होटलों में लगातार छापेमारी भी की जा रही है तो वहीं सीमावर्ती चेक पोस्ट पर जिले में आने जाने वाले सभी यात्रियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्व एवं आपराधिक छवि वाले लोगों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। बड़े पैमाने पर चिह्नित किए गए लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है तो वहीं सीसीए के अंतर्गत चिन्हित किए गए लोगों को जिला बदर किया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि भय मुक्त होकर घर से निकलें और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- GOAL संस्थान के निदेशक को 22 स्कोप ने किया सम्मानित

VOTING VOTING VOTING VOTING

VOTING

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...