मधुबनी Airport को जोड़ा जायेगा ‘उड़ान योजना’ से, CM ने बाढ़ से मुक्ति के लिए

मधुबनी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत रविवार को मधुबनी पहुंचे। मधुबनी में सीएम ने करीब 1100 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मधुबनी के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने मधुबनी में बाढ़ से निजात दिलाने के लिए कमला-पुरानी कमला जीवछ निदई के इंटरलॉकिंग की घोषणा की।

इस कार्य के हो जाने से जिले में बाढ़ से लोगों राहत मिलेगी साथ ही सिंचाई में काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पश्चिमी कोशी नहर के बिन्देश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर के विस्तारीकरण की भी घोषणा की। सीएम ने मिथिला हाट के विस्तारीकरण के साथ ही मधुबनी जिला मुख्यालय में स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए उड़ान योजना में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने की बात कही।

सीएम ने मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण, जयनगर शहीद चौक के समीप आरओबी निर्माण, मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण, एनएच 27 के समीप लौकही प्रखंड में बनगामा गांव के समीप करीब 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की।

सीएम ने इस दौरान मधुबनी जिला में स्थित मां सीता एवं प्रभु राम के प्रथम मिलन स्थल ‘फुलहड़ स्थान’ को पर्यटन के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि जब से हम सरकार में हैं लगातार काम कर रहे हैं और अगर अब भी कुछ काम बच रहा होगा तो उसे भी जल्द ही कराया जायेगा।

Our YouTube Channel

यह भी पढ़ें-    ‘One Nation One Election’ पर भाजपा ने आयोजित किया परिचर्चा, RJD पर बरसे दिलीप जायसवाल

Airport Airport Airport

Airport

Saffrn

Trending News

Prince Khan Gang: यूएई नंबर से रंगदारी की धमकी, झारखंड पुलिस...

 धनबाद से रांची तक कारोबारियों को धमकी देने वाला गैंगस्टर प्रिंस खान झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यूएई के वर्चुअल...

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img