मधुबनी : मधुबनी स्टेडियम का आधुनिक तरीके से निर्माण कार्य को लेकर टेंडर की प्रक्रिया जारी हुआ। विधायक समीर महासेठ ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मधुबनी स्टेडियम का निर्माण होने से युवा खिलाड़ियों की मैदान के अभाव में जो खेलने में कठिनाई होती थी अब नहीं होगी। साल के अंदर स्टेडियम बनकर तैयार होगा। आधुनिक तरीके से स्टेडियम का निर्माण होगा। लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से मधुबनी स्टेडियम बनेगा। विधायक ने सिंघानिया चौक से सुरी स्कूल तक सड़क निर्माण एवं 13 नंबर रेलवे गुमटी पर ओवर ब्रिज की मांग सरकार से किया। सड़क एवं रेलवे गुमटी की अभाव में शहर में जाम की समस्या लगातार बना हुआ रहता है।
यह भी पढ़े : जिला परिषद की बैठक हंगामेदार
यह भी देखें :
अमर कुमार की रिपोर्ट


