ज्ञान भवन में दंत चिकित्सा का महाकुंभ, 5 हजार डेंटिस्ट होंगे शामिल

पटना : राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में 14-15 जून को आयोजित होने वाले डेंटल एक्सपो एवं बिहार स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल डॉ. अशोक ढोबले और नेपाल डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शाह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के स्टेट कन्वीनर डॉक्टर शरद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

IDA, बिहार ब्रांच एवं डेंटल डीलर एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

इंडियन डेंटल एसोसिएशन, बिहार ब्रांच एवं डेंटल डीलर एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम देश-विदेश के दंत विशेषज्ञों और कंपनियों की सहभागिता का साक्षी बनेगा। दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा नंदी एवं झारखंड डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुशील कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। इस आयोजन में राज्य भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए दंत चिकित्सक विशेषज्ञ अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान देंगे। डॉ. विशाल आनंद, डॉ. पंकज प्रकाश, डॉ. अरविंद खत्री, डॉ. मयंक सिंह, डॉक्टर निशांत तिवारी, डॉ. मेघा वसुंधरा एवं डॉक्टर सैंडल वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में डेंटल चिकित्सकों की भूमिका एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला – डॉ. कुमार मानवेंद्र

बिहार के इंडियन डेंटल एसोसिएशन राज्य सचिव डॉ. कुमार मानवेंद्र ने अपने वक्तव्य में प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में डेंटल चिकित्सकों की भूमिका एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के दंत्त चिकित्सकों के साथ ही पड़ोसी राज्य एवं नेपाल जैसे देश को भी आर्थिक सुविधा एवं समय की बचत होगी। हमें जिस काम के लिए बिहार के बाहर जाना पड़ता था वह अब बिहार में ही संभव है। ‘बिहार प्रथम’ की सोच के साथ उन्होंने बताया कि सभी स्पीकर बिहार के हैं और ट्रेड में अधिकतम भागीदारी बिहार की होगी।

यह भी देखें :

इस वर्ष कार्यक्रम में 4 से 5 हजार डेंटिस्टों के भाग लेने की संभावना है

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मुमताज हाशमी ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में चार हजार से पांच हजार डेंटिस्टों के भाग लेने की संभावना है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 150 ट्रेड डीलर्स एवं डेंटल उपकरण निर्माण से जुड़ी कंपनियां भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगी। पिछले वर्ष आयोजित एक्सपो में लगभग दो हजार डेंटिस्ट एवं डेढ़ सौ से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था। डेंटल एक्सपो 2025 न केवल दंत चिकित्सा क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि बिहार राज्य की आर्थिक प्रगति में चिकित्सकों एवं ट्रेड विशेषज्ञों को एक साझा मंच भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े : TCH Eduserve ने शुरू की नई बैच, सरकारी नौकरी की तैयारी अब और आसान…

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, पोल खोल

जामताड़ा : हल्ला बोल पोल खोल के नारों के साथ भाजपा का एक दिवसीय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरना प्रदर्शन पुराना...