शक्ति का दिलीप जायसवाल पर निशाना, कहा- बिहार में भ्रष्टाचार है, बिना पैसे का नहीं होता कोई काम

पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के बयान पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पलटवार किया है। शक्ति यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार है, बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। यह बातें जब हमलोग कहते थे तो सरकार के लोगों को मिर्ची लगती थी। उन्होंने कहा कि अब तो बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने आईना दिखा दिया न कि बिना पैसे के बिहार में कोई काम नहीं होता है।

मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि आज बिहार संस्थागत भ्रष्टाचार के रास्ते से गुजर रहा है। बिहार में माइंडलेस गवर्नमेंट है। जब महागठबंधन से सुधाकर सिंह कृषि मंत्री थे और भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा किया था तो पूरी इर्द-गिर्द रहने वाले लोग बेचनी ऐसे करते थे जैसे कि बेचैनी का गोली खा लिया था। आज बिहार के सत्ता में बैठे लोगों का एक बकार तक नहीं निकलता है। बिहार में संस्थागत भ्रष्टाचार था और है, इस बात को कोई नकार नहीं सकता। बिहार में संस्थागत भ्रष्टाचार आज सरकार का पहला एजेंडा है।

यह भी पढ़े : शक्ति यादव ने कहा- अपराध और भ्रष्टाचार के पर्याय है बिहार सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...