आराः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का मौके पर जिले में कोविड-19 से बचाव हेतु महा टीकाकरण की शुरुआत की गई है.
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है. महाअभियान के अंतर्गत जिले में कुल 125000 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त टीम लगाई गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक को इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. आरा सदर हॉस्पिटल सहित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.
रिपोर्टः नेहा गुप्ता
कोविड-19 के नियमों का सख्ती से हो पालन, जानिए उपायुक्त ने और क्या दिया निर्देश


