बाप रे बाप इतना जहरीला खरिश सांप, और फिर…

Jamtara प्रखंड के मोहड़ा गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक खरिश सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार यह सांप काफी खतरनाक और जहरीला माना जाता है, जिसके काटने से जान का खतरा हो सकता है। सांप दिखने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और पहले उसे एक बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे एक ड्रम में रख दिया गया, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे।

कई बार फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

मोहड़ा गांव के निवासी नबीब अंसारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद Jamtara  वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर इसकी सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि अधिकारियों की ओर से यह कहा गया कि एक सांप के लिए तुरंत आदमी नहीं भेजा जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार शाम करीब 7 बजे सांप निकलने की घटना हुई थी, जबकि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे तक यानी करीब साढ़े 16 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम सांप को रेस्क्यू करने नहीं पहुंची थी।

खरिश सांप निकलने से  ग्रामीणों की रात डर में गुजरी

बताया जाता है कि रात में बोरे में बंद किया गया सांप बोरे से निकलकर ड्रम के अंदर ही था, जिससे पूरी रात ग्रामीण डर के माहौल में रहे। खबर लिखे जाने तक सांप ड्रम में ही बंद था और ग्रामीण वन विभाग की टीम के आने का इंतजार कर रहे थे।

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...