Mahakumbh: रेसलर द ग्रेट खली ने संगम में किया पवित्र स्नान

Prayagraj

Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर आज महाकुंभ में मुख्य राजसी स्नान का दिन है। रेसलर द ग्रेट खली ने आज संगम में पवित्र स्नान किया। वहीं रात आठ बजे तक 7.64 करोड़ तीर्थयात्रियों ने आस्था की डुबकी लगाई। आज शाम 6 बजे तक 6.99 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी। अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है।

Mahakumbh: भगदड़ में मृतकों की संख्या 30 हुई

वहीं महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि 60 अन्य घायल है। यह आधिकारिक आंकड़ा DIG महाकुंभ ने जारी किया है। वहीं मृतकों के परिजनों को योगी सरकार ने 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही आगामी अमृत स्नान पर कोई वीवीआईपी मूवमेंट नहीं होगा।

Mahakumbh: घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

Mahakumbh: पुरी शंकराचार्य ने किया अमृत स्नान

शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओडिशा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर गंगा में अमृत स्नान किया। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 संगम लोअर मार्ग स्थित अपने शिविर से सुबह 11 बजे गंगा स्नान के लिए निकले पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ श्रद्धालुओं एवं शिष्यगणों का भारी समूह भी था। व्यवस्थित ढंग से शंकराचार्य सेक्टर 19 के पास स्थित गंगा घाट पर पहुंचे और वैदिक विधि विधान से गंगा स्नान किया।

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

मांडर उपचुनाव: सीएम हेमंत ने बीजेपी पर साधा गिन-गिनकर निशाना

मांडर (रांची) : मांडर विधानसभा के मदरसा चौक पर चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेबीजेपी और केंद्र सरकार पर गिन-गिनकर...

झारखंड विधानसभा में उठा ‘पालोना’ अभियान का शिशु हत्या का मुद्दा, विधायक अरूप चटर्जी ने की ‘इन्फेंट प्रोटेक्शन एक्ट’ बनाने की मांग

रांची. आज पहली बार झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में 'पालोना' की पहल पर चल रहा अभियान 'नवजात शिशु हत्या और असुरक्षित परित्याग' का...

कांग्रेस का चिंतन शिविर, चिंतन या सत्ता में हिस्सेदारी का सवाल!

Ranchi- कांग्रेस का चिंतन शिविर - हेमंत सरकार में सत्ता का भागीदार और चार-चार मंत्रालय संभाल रहे कांग्रेस ने अपने चिंतन शिविर में इशारों...

धनतेरस पर खरीदारी में बूम-बूम, झारखंड में 1500 करोड़ का हुआ कारोबार

रांची: धनतेरस पर पूरे देश में जमकर खरीदारी हुई. इन खरीदारी में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीदारी हुई। धनतेरस पर गाड़ियों की इतनी ज्यादा...

महिला ने की फांसी लगाकर आत्म हत्या

पटनाः सिटी क्षेत्र के खाजे कला थाना अंतर्गत मोगलपुरा मुहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट...