महाशिवरात्रि आज, पटना सहित बिहार के श्रद्धालुओं से गूंज उठा शिवालय

पटना : महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो देवों के देव महादेव की पूजा को समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस तिथि पर महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। पूरे देश सहित बिहार में आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर शिवालय में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी पटना के शिवालय में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सीएम नीतीश कुमार भी देश और प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

आज परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि पर्व

महाशिवरात्रि पर्व आज परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में पूरी तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोले बाला को जलाभिषेक कर मंगल कामना कर रहे हैं। शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है। जलाभिषेक का क्रम सुबह चार बजे शुरू हो गया है। बिहार सहित पटना के शिवालय में भव्य साज-सज्जे के साथ महाशिवरात्रि की तैयारी की गई है। मंदिर परिसर को फूल-माला और रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। मंदिर के आसपास फूल, माला, बेलपत्र समेत पूजन सामग्री का स्टॉल लगा है। महाशिवरात्रि के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस बल व स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

यह भी देखें :

सुबह से ही पटना के शिवालय में भक्तों की भारी भीड़

महाशिवरात्रि को लेकर आज यानी बुधवार को देश भर में धूम है। वहीं राजधानी पटना में सुबह से ही शिवालय और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी है। हर-हर महादेव के जयकारों से पटना गूंज रहा है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। शिव भक्त शिव लिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं।

Patna Mahadev 22Scope News
सुबह से ही पटना के शिवालय में भक्तों की भारी भीड़

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आएगा।

यह भी पढ़े : शिवरात्रि पर रांची में भव्य शिव बारात, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!