Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को रांची में ट्रैफिक रूट बदला। सुबह 5 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री, शिव बारात के कारण कई मार्ग बंद।
Mahashivratri 2026 रांची: महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को राजधानी में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी। शिवालयों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और शिव बारात को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
Mahashivratri 2026:शिव बारात का रूट और मार्ग प्रतिबंध
इन्द्रपुरी शिव मंदिर, रातू रोड से शिव बारात निकलेगी। बारात मेट्रो गली होते हुए रातू रोड, राणी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, जेजे रोड और शहीद चौक तक जाएगी। वहां से जुलूस वापस आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति परिसर पहुंचेगा, जहां बारात का स्वागत किया जाएगा।
पहाड़ी मंदिर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Key Highlights
15 फरवरी को सुबह 5 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री
इन्द्रपुरी शिव मंदिर से निकलेगी शिव बारात
पहाड़ी मंदिर सहित प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग
पिस्का मोड़ से भारी वाहनों का परिचालन बंद
प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की
Mahashivratri 2026:प्रमुख ट्रैफिक बदलाव
शिव बारात के पूरे मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर और मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है।
सुखदेवनगर जाने वाली गली और बालाजी मंदिर के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर भारी वाहन, मालवाहक और सिटी राइड बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। जुलूस के दौरान पिस्का मोड़ के बाद सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
मेट्रो गली से न्यू मार्केट और हरमू रोड की ओर जाने वाले वाहन जुलूस के यू-टर्न के बाद ही रातू रोड और न्यू मार्केट चौक से गुजर सकेंगे।
Mahashivratri 2026:प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
Highlights


