गोगाबिल झील में माही शिकार जारी, प्रतिबंध की उड़ रही धज्जियां

कटिहार : कटिहार जिले के गोगाबिल झील में सिरूआ बिसुआ पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी माही शिकार का दौर जारी है। हजारों लोग जिनमें आदिवासी समाज और अन्य समुदाय के लोग शामिल हैं। पर्व से करीब एक सप्ताह पहले से ही आदिवासी समुदाय के लोग झील में मछली शिकार के लिए जुटने लगते हैं। पश्चिम बंगाल और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग झील में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे हैं।

2019 में गोगाबिल झील को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था

गौरतलब है कि 2019 में गोगाबिल झील को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था। झील में मछली मारने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद हर साल इस पर्व के दौरान झील में माही शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस अवैध गतिविधि से लाखों रुपए की मछलियों का नुकसान होता है और सरकारी राजस्व को भी भारी क्षति पहुंचती है।

यह भी देखें :

बार-बार अपील और कार्रवाई की मांग के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है

वन विभाग की ओर से बार-बार अपील और कार्रवाई की मांग के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। गोगा विकास समिति ने झील क्षेत्र में कड़ी निगरानी, पुलिस कैंप स्थापित करने और माही शिकार पर रोक लगाने की मांग की है। झील की जैव विविधता और सरकारी नियमों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाना अनिवार्य हो गया है। मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह गोगाबिल झील में चल रहे अवैध माही शिकार से संरक्षित क्षेत्र को काफी नुकसान हो रहा है साथ हीं सरकार की जिम्मेदारी है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।

यह भी पढ़े : शिक्षा विभाग के ACS सभी DEO को लिखा पत्र, कहा ‘शिक्षा सेवकों की बहाली में…’

रतन कुमार की रिपोर्ट

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...