Desk. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद Mahua Moitra ने दूसरी बार शादी की है। उन्होंने 3 मई को जर्मनी के बर्लिन में एक शांत समारोह में बीजू जनता दल (बीजेडी) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ शादी की है। मोइत्र कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद है, जबकि पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद रह चुके हैं।
बता दें कि, 12 अक्टूबर 1974 को असम में जन्मी Mahua Moitra ने एक निवेश बैंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में 2010 में ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गई थीं। मोइत्रा 2019 में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद के लिए चुनी गई थीं और 2024 में फिर इसी लोकसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं।
Mahua Moitra की दूसरी शादी
Mahua Moitra की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी लार्स ब्रोर्सन से हुई थी, जो एक फाइनेंसर हैं और मूल रूप से डेनमार्क के रहने वाले हैं। महुआ मोइत्रा अपने स्पष्ट भाषणों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की थी। विशेष रूप से संसद में “फासीवाद के सात संकेतों” पर प्रकाश डालने के बाद वे खूब चर्चा में आई थीं।
वहीं 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के पुरी में जन्मे पिनाकी मिश्रा एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) और दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है।
पिनाकी मिश्रा ने कांग्रेस की थी राजनीति की शुरुआत
मिश्रा ने 1996 में पुरी लोकसभा सीट जीतकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। हालांकि, बाद में वे नवीन पटनायक की बीजू जनता दल में शामिल हो गए और 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा का चुनाव जीते थे।
Highlights



















