सिद्धपीठ के नाम से प्रसिद्ध है शीतला माता मंदिर, भक्तों की मुरादे पूरी करने वाली है मैया 

सिद्धपीठ के नाम से प्रसिद्ध है शीतला माता मंदिर, भक्तों की मुरादे पूरी करने वाली है मैया 

पटना सिटी : पटना स्थित शीतला माता मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। पटना सिटी क्षेत्र में स्थित यह शीतला मंदिर सिद्ध पीठ के नाम से प्रचलित है। मंदिर परिसर में माता शीतला की प्रतिमा व नवदुर्गा का पिंड स्थापित है। नवरात्र के महीने में यहां भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। दशहरा मेला देखने दूरदराज से आने वाले लोग शीतला मंदिर आना नहीं भूलते। नवरात्र में प्राकृतिक फूलों से माता का श्रृंगार होता है। महाअष्टमी के दिन माता का षोडसोपचार होता है। स्नान, श्रृंगार और महाभोग के बाद विशेष आरती होती है। महानवमी के दिन यहां भक्तों के पशु बलि की भी प्रथा है।

Goal 7 22Scope News

ये भी पढ़ें : दानापुर : रेलवे स्टेशन पर किया गया टिकट जांच, लगभग 400 से अधिक लोगों से जुर्माना वसूला गया

मंदिर परिसर में स्थित है चमत्कारी कुंआ, चर्म रोग से मिलती है मुक्ति

आपको बता दें कि मंदिर परिसर में स्थित कुंआ का भी खास महत्व है और इससे जुड़ी कई किवदंतियां भी है। कहा जाता है इसकी गहराई अगम है अर्थात अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। इस कारण इस इलाके का नाम अगमकुंआ पड़ा हैं। इसके जल में चमत्कारी शक्तिबतायी जाती है और इससे चर्म रोग के निदान का दावा भी किया जाता है। यह भी कहा जाता है की सम्राट अशोक ने अपने भाईयों की हत्या कर इस कुंआ में ही डाल दिया था।

भक्तों की मुरादे पूरी करती है मैया

भक्तों की मनोवांछित मुरादे होती है पूरी। इस कारण वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। नवरात्र के महीने मे यहां की छंटा बहुत ही मोहक होती है।

ये भी पढ़ें : नवरात्र का तीसरे दिन, जानिए अरण्य देवी मंदिर का धार्मिक और पौराणिक महत्व

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img