Maiya Samman Yojana: झारखंड में 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपये हुए ट्रांसफर

Maiya Samman Yojana: रांची के नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आज राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान (Maiya Samman Yojana)  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीएम हेमंत सोरेन ने 18 से 50 साल की उम्र की 56.61 लाख महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपये ट्रांसफर किये। इस दौरान योजना की लाभान्वित महिलाएं काफी खुश दिखीं।

वहीं कार्यक्रम को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “आज झारखंड समेत पूरा देश मंईयां सम्मान की इस ऐतिहासिक योजना का गवाह बनेगा। झारखंड की मेरी हर बहना को हर साल मिलेगा मान, सम्मान और स्वाभिमान का 30 हजार रुपये। इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

Maiya Samman Yojana: चुनाव से पहले शुरू हुई थी योजना 

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले की गयी थी। इसके तहत प्रदेश की 18 से 50 साल की महिलाओं को प्रति महीना एक हजार रुपये मिलते थे। हालांकि चुनावी घोषणा के दौरान इंडिया ब्लॉक ने दोबारा सरकार में आने पर इसकी राशि 2500 रुपये करने का वादा किया था। इस वादे के तहत आज महिलाओं को 2500 रुपये मिले हैं। अब प्रति महीना महिलाओं को 2500-2500 रुपये मिलेंगे। साल में हर लाभान्वित महिला को कुल 30 हजार रुपये मिलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के कई गैर-सरकारी संगठन महिला सशक्तिकरण पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जब हमने 1000 रुपये महिलाओं के अकाउंट में देने की घोषणा की तो विपक्षी दलों ने हमारा मजाक उड़ाया। हमने 2500 रुपये करने का वादा किया तो उसका भी मजाक उड़ाया गया। विपक्ष के नेताओं ने हमसे पूछा कि इतने रुपये कहां से लाओगे। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था, हमने अपना वादा पूरा किया।

Related Articles

Video thumbnail
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की प्रेसवार्ता, देखिए News 22Scope पर
19:50
Video thumbnail
मोतिहारी, फूलपरास ,गौर बौराम और मधुबनी में चुनावी घमासान, कौन मरेगा मैदान, क्या कह रहे समीकरण
02:40:46
Video thumbnail
CM हेमंत के विदेश दौरे का ब्योरा दे रहे अधिकारी, जानिए झारखंड कितने का होगा निवेश
55:26
Video thumbnail
'पाकिस्तानियों भारत छोड़ो अभियान' में CP singh, नवीन जायसवाल ने कह दी बड़ी बात, सुनिए
01:12:25
Video thumbnail
बरकट्टा में सड़क दुर्घटना में माँ- बेटे की मौ'त,राज केशरी कन्स्ट्रक्शन की साइट पर किया जोरदार हंगामा
04:16
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News | SiramToli Flyover | 22Scope
07:29
Video thumbnail
JLKM ने गिरिडीह के मजदूरों की रिहाई को लेकर रीट्वीट करने की क्यों की अपील ?
04:18
Video thumbnail
राम जानकी मंदिर बरियातू में हुआ भव्य आयोजन, विधिविधान से हुई पूजा अर्चना..
01:17
Video thumbnail
बीजेपी रांची महानगर ने निकाली आक्रोश रैली, पाकिस्तानी भारत छोड़ो के लगाए गए नारे
01:32
Video thumbnail
1971 के बाद दूसरी बार MHA ने राज्यों को दिये युद्धभ्यास के निर्देश, क्या हैं मायने ? News 22Scope |
12:38
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -