वज्रपात से 3 लोगों की मौत, 5 घायल

बाढ़ : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सात भैया दियारा में सोमवार की रात हुई वज्रपात से तीन की मौत और पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अब्बू महमदपुर गांव के किसान रामनगर दियारा के सात भैया गांव में गेहूं की दमाही कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ हुआ जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है।

Goal 3 22Scope News

सभी एक ही परिवार के लोग थे, दादा, भतीजा और पोता शामिल है

आपको बता दें कि सभी एक ही परिवार के लोग थे। जिसमें दादा, भतीजा और पोता की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर के डाले के नीचे छिपे हुए थे। इसी दौरान वज्रपात हुआ और तीन लोगों की जान चली गई और पांच लोग झुलस गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : फायरिंग के दौरान तिलक समारोह से वापस लौट रहे JE को लगी गोली…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...