रांची में 15 मई तक गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा

  • मई के आखिरी सप्ताह में पारा छू सकता है 42 डिग्री
  • पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार

रांची:  राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 15 मई तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र के अनुसार, मई के पहले दो हफ्तों में लगातार बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान का सिलसिला बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि मई के तीसरे और चौथे सप्ताह में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में लू जैसे हालात बन सकते हैं, जब पारा 40 से 42 डिग्री तक चढ़ सकता है। अनुमान है कि इस बार मई में पिछले साल का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। बता दें कि साल 2024 में रांची में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

मौसम केंद्र की मानें तो 3 से 7 मई के बीच रांची में मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। 4 मई के लिए शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 मई को भी स्थिति इसी तरह बनी रहेगी, जब हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 7 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा।

गौरतलब है कि मई महीने में साल 2022 में भी रांची में 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस बार भी शुरुआती दो हफ्ते राहत भरे रहेंगे, लेकिन इसके बाद गर्मी के तेवर तीखे हो सकते हैं।


यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...