कोसी क्षेत्र में काफी अधिक मात्रा में उत्पादित हो रहा है मक्का, अब बन चुका है नकदी फसल

कोसी क्षेत्र में काफी अधिक मात्रा में उत्पादित हो रहा है मक्का, अब बन चुका है नकदी फसल

पटना : सोमवार को राज्य में दलहन, तिलहन और मक्का फसल के क्षेत्र विस्तार के लिए कृषि भवन, मीठापुर में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि किसान उन्नत किस्म के बीज और गहन खेती कर दलहन और तेलहन का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। बिहार में खेती अब जीवन निर्वहन से आगे बढ़कर किसानों के लिए समृद्धि का नया रास्ता बने, इसकी कोशिश कृषि विभाग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में हमने पिछले 20 वर्षों में बहुत-सी उपलब्धियां हासिल की हैं। धान और गेहूं का उत्पादन बढ़ाने में हमने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब हमें दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ाना है।

मक्का उत्पादन से उद्योग और रोजगार की काफी संभावना 

आज बिहार के कोसी क्षेत्र में काफी अधिक मात्रा में मक्का उत्पादित हो रहा है और यहां अब यह नकदी फसल का रूप ले चुका है। मक्का के उत्पादन में वृद्धि और इससे जुड़े व्यवसाय में विकास की काफी संभावना है। इससे जुड़े उद्योग लगाए जाएं तो काफी लोगों को रोजगार मिल सकता है। सरकार कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को सस्ती बिजली दे रही है। इसका लाभ उठाकर किसान खाली पड़े खेतों में इन फसलों की खेती शुरू करें। अब समय आ गया है कि बिहार के किसान कृषि से जुड़े व्यवसाय में भी आगे बढ़ें।

फसलों में विविधता लाकर खाद्य सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा – कृषि निदेशक

इस मौके पर कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने कहा कि आज की परिचर्चा दलहन, तिलहन और मक्का के उत्पादन को बढ़ाने में प्रभावी सिद्ध होगी। फसलों में विविधता लाकर खाद्य सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है। वहीं विशेष निदेशक वीरेंद्र प्रसाद यादव ने कृषि वैज्ञानिकों से उन्नत किस्म के बीज और उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाने की बात कही।

किसानों ने कम लागत से अधिक से अधिक उत्पादन के सीखे गुर 

इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीकी सत्र में किसानों को खेती के गुर सिखाए, जिससे कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन किया जा सकता है। बड़ी संख्या में किसानों ने इस परिचर्चा में भाग लिया और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी हासिल कर लाभान्वित हुए।

ये भी पढे :    कानून का असर या सख्त पुलिसिंग? बिहार में अपराध में आई चौंकाने वाली गिरावट

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img