कोयला लदे कंटेनर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पथरिया के समीप गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजगंज से कोयला लोड कर साहेबगंज जा रहा कंटेनर (वाहन संख्या WB 59C 3684) में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

चालक की सूझबूझ से टला हादसा :

जानकारी के अनुसार जैसे ही आग भड़कती देखी गई। चालक ने सावधानी और सूझबूझ से वाहन को लगभग 1 किलोमीटर आगे सुरक्षित खाली जगह पर रोका, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। चालक ने बताया कि गोविंदपुर पार करते ही खुदिया पुल के समीप वाहन के इंजन से जोरदार आवाज आई और धुआं निकलने लगा। तत्काल उसने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और आग बुझाने का प्रयास किया। उसने वाहन में रखी बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग :

स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। अधिकारियों ने कहा कि अगर चालक ने समय रहते वाहन को नहीं रोका होता, तो कोयले से लदा ट्रक पूरी तरह जल सकता था और आसपास के इलाके में गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना में केवल चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टला, जिसे स्थानीय लोग सराह रहे हैं।

रिपोर्ट: अनिल पांडे

 

 

Amity University Jharkhand: ‘संगठन 2026’ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, 150 से...

Amity University Jharkhand, रांची: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में इंटर-अमिटी इंस्टीट्यूशंस स्पोर्ट्स मीट ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ मंगलवार, 22 सितंबर को किया गया। विश्वविद्यालय की...

LNJP Hospital Patna: अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को...

LNJP Hospital Patna: लोकनायक जयप्रकाश नारायण यानी एलएनजेपी अस्पताल में सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने...

Gopalganj Hanuman Mandir: कथित वायरल वीडियो को लेकर बेलबनवा मंदिर में...

Gopalganj Hanuman Mandir: कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को महंत बृजमोहन दास से जुड़े कथित वायरल...